रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चंदौली

Chandauli News:कल से शुरू होगा अस्थायी रैन बसेरा, ठहरने वालों को मिलेगी चाय और बिस्कुट – Temporary Night Shelters Will Begin Operating From Tomorrow; Those Staying There Will Be Provided With Tea And Biscuits

November 26, 2026


लाल बहादुर शास्त्री पार्क में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग इंतजाम, 60 लोगों के ठहरने की व्यवस्था

पीडीडीयू नगर। ठंड में राहगीरों, मजदूरों और यात्रियों को रात गुजारने में परेशानी न हो, इसके लिए नगर पालिका की ओर से लाल बहादुर शास्त्री पार्क में शुक्रवार से अस्थायी रैन बसेरे शुक्रवार से शुरू होगा। यहां 50 पुरुषों और 10 महिलाओं के ठहरने की व्यवस्था होगी। रैन बसेरे में आने वाले लोगों को चाय और बिस्कुट मिलेगी। बुधवार को नगर पालिका के ईओ धर्मराज सिंह और सफाई निरीक्षक शत्रुंजय कुमार ने पार्क का निरीक्षण कर तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।

जिले का प्रमुख स्थान होने के कारण पीडीडीयू नगर में रोजाना 50 हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है। इनमें बड़ी संख्या में मजदूर और रेल यात्री होते हैं। मजदूर दिनभर काम करने के बाद अपने घर लौटते हैं, जबकि कई बार रेल यात्रियों और अन्य राहगीरों को रात में वाहन नहीं मिलने के कारण शहर में ही रुकना पड़ता है। ठंड में ऐसे लोगों के सामने रात बिताने का संकट खड़ा हो जाता है। इसे देखते हुए नगर पालिका हर साल अस्थायी रैन बसेरे की व्यवस्था करती है। इस बार नवंबर में ही रैन बसेरे का संचालन शुरू किया जा रहा है।

नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए आसपास के प्रमुख स्थानों पर दिशा सूचक बोर्ड भी लगाए जाएंगे, ताकि रैन बसेरे तक पहुंचने में किसी को परेशानी न हो। इसके अलावा अधिकारियों ने अलीनगर स्थित स्थायी आश्रय आवास (आसरा) का भी निरीक्षण किया और वहां की कमियों को दूर कर सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

कोट

लाल बहादुर शास्त्री पार्क में शुक्रवार से अस्थायी रैन बसेरे शुरू हो रहा है। यहां आने वाले लोगों के लिए चाय और बिस्कुट की व्यवस्था भी रहेगी। रैन बसेरे तक पहुंचने के लिए जगह-जगह दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। वहीं, आश्रय आवास की कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

-धर्मराज सिंह, ईओ, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X