रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chitrakoot News:173 जोड़ों ने एक साथ लिए सात फेरे – 173 Couples Took Their Wedding Vows Together
चित्रकूट

Chitrakoot News:173 जोड़ों ने एक साथ लिए सात फेरे – 173 Couples Took Their Wedding Vows Together

November 26, 2026


मऊ (चित्रकूट)। देउंधा का सीपी गौतम महाविद्यालय बुधवार को दुल्हनों की लाल चुनरी, शहनाई की धुन और आशीर्वाद से गूंज उठा। मऊ-मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के 173 जोड़ों ने एक ही मंडप में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से भर गया। उधर, कागजों में कमी के चलते 14 जोड़े शामिल नहीं हो सके हालांकि बृहस्पतिवार को रामायण मेले में ये जोड़े फेरे लेंगे।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उन गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हुई जो बेटी के हाथ पीले करने के लिए कर्ज के बोझ तले दबने को मजबूर थे। कार्यक्रम के लिए मऊ ब्लॉक से 79, मानिकपुर से 52, रामनगर से 35, राजापुर से सात और मऊ नगर से 14 जोड़ों ने आवेदन किया था। इनमें मऊ से 73, मानिकपुर से 47, रामनगर से 33, राजापुर से सात और मऊ नगर से 13 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार के बीच आचार्यों ने सभी जोड़ों की रस्में पूरी कराईं।

वर-वधू के परिजन के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कई परिजन ने कहा कि अकेले शादी में एक से डेढ़ लाख रुपये खर्च हो जाते जो हमारे बस के बाहर था। योजना से दहेज के बोझ से भी मुक्ति मिली। योजना के तहत हर कन्या के खाते में 64 हजार रुपये भेजे जाएंगे। 15 हजार रुपये समारोह आयोजन पर खर्च हुए और 21 हजार रुपये के बर्तन, कपड़े, बिस्तर सहित घरेलू सामान दिया गया। इस तरह हर जोड़े को कुल एक लाख रुपये का लाभ मिला।

जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. वैभव त्रिपाठी ने कहा कि छूटे हुए पात्र जोड़ों काे बृहस्पतिवार को रामायण मेले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। मौके पर पूर्व सांसद भैरो प्रसाद, सीडीओ डीपी पाल, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो 25 सीकेटीपी 32 सीपी गौतम महाविद्यालय परिसर में आयोजित विवाह समारोह में नवदंपतियों को आर्शी

फोटो 25 सीकेटीपी 32 सीपी गौतम महाविद्यालय परिसर में आयोजित विवाह समारोह में नवदंपतियों को आर्शी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X