मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चित्रकूट

Chitrakoot News:41 बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी – List Of 41 Board Examination Centres Releasedlist Of 41 Board Examination Centres Released

November 17, 2026


चित्रकूट। यूपी बोर्ड की 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रस्तावित 41 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। विभाग ने इन केंद्रों से संबंधित आपत्तियां मांगीं हैं। इसे 21 नवंबर तक स्वीकार किया जाएगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता वाली केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर सोमवार को अपलोड कर दी गई है। सूची में विद्यालयवार छात्र आवंटन का विवरण भी दिया गया है।

यदि किसी छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक को केंद्र को लेकर कोई आपत्ति है तो वे 21 नवंबर तक साक्ष्य के साथ संबंधित विद्यालय की आईडी से परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन प्रत्यावेदन भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X