मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उरई:इंस्टाग्राम चलाने पर पिता ने डांटा, 10वीं की छात्रा ने खाई चूहा मारने की दवा, मेडिकल कॉलेज में मौत – Orai Father Scolds Daughter For Using Instagram 10th Grade Student Consumes Rat Poison And Dies
जालौन

उरई:इंस्टाग्राम चलाने पर पिता ने डांटा, 10वीं की छात्रा ने खाई चूहा मारने की दवा, मेडिकल कॉलेज में मौत – Orai Father Scolds Daughter For Using Instagram 10th Grade Student Consumes Rat Poison And Dies

November 17, 2026


Orai Father scolds daughter for using Instagram 10th grade student consumes rat poison and dies

मृतका की फाइल फोटो
– फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुहाना में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर 16 वर्षीय किशोरी ने चूहा मारने की दवा खा ली। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। किशोरी कक्षा 10 की छात्रा थी। गांव निवासी विष्णु कुमार राजपूत खेती करके दो बेटों और बड़ी बेटी करिश्मा का पालन-पोषण करते थे। उनकी पत्नी अनुसुइया की कोरोना काल में मौत हो चुकी है। सोमवार शाम करिश्मा घर पर इंस्टाग्राम चला रही थी।

इसी दौरान पिता ने उसे देख लिया और डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर करिश्मा ने घर में रखी चूहा मारने की दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर उसने शोर मचाकर पिता को इसकी जानकारी दी। इस पर विष्णु कुमार उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर डकोर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने उपनिरीक्षक को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X