Dehradun News:उक्रांद ने डॉ. जंतवाल और राज्य आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि – Ukrand Pays Tribute To Dr. Jantwal And Martyrs Of The Statehood Movement
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. नारायण सिंह जंतवाल को श्रद्धांजलि दी। दल के केंद्रीय कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया गया।
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलन के प्रणेता इंद्रमणि बडोनी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद शहीद स्थल पहुंचकर राज्य निर्माण के शहीदों को नमन किया गया। वरिष्ठ नेता लताफत हुसैन ने इस अवसर पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, सड़क और पेयजल जैसी सुविधाओं का अभाव है। आंदोलनकारियों ने जिस सपने के साथ अलग राज्य की लड़ाई लड़ी थी। वह सपना आज भी अधूरा है। कार्यक्रम में सूफी खालिक अहमद, रामपाल, देव चंद उत्तराखंडी, महिपाल पुंडीर, चंद्र मोहन गड़िया भी मौजूद रहे।
