शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
देहरादून

Dehradun News:मुख्यमंत्री ने अंकिता मामले में विपक्ष पर साधा निशाना – The Chief Minister Targeted The Opposition In The Ankita Case

November 10, 2026


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी मामले में विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, संवेदनशील मामले को अपनी राजनीतिक वापसी की सीढ़ी बनाने का प्रयास न करें। परिवार के आंसुओं पर राजनीति करना उचित नहीं है। अंकिता हत्याकांड के 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। इसके बाद एसआईटी का गठन कर गहन जांच की गई, जिसमें विज्ञापनों के माध्यम से साक्ष्य और सबूत मांगे गए थे। उच्च न्यायालय ने जांच के परीक्षण और पुष्टि के बाद इस मामले में दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई, जो आज भी कायम है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X