आइंस्टीन फिर सही निकले! 5.5 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर 6.5 अरब सूरज जितने बड़े ब्लैक होल की पहली तस्वीर पर लगी मुहर
ब्लैक होल की पहली तस्वीर पर लगी मुहर, 111 साल बाद फिर सही साबित हुए आइंस्टीन
Last Updated:
साइंटिस्ट्स ने 2019 में जारी ब्लैक होल एम87* की पहली तस्वीर को स्वतंत्र रूप से वेरिफाई किया है. पृथ्वी से 5.5 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर मौजूद इस ब्लैक होल का वजन सूर्य से 6.5 अरब गुना ज्यादा है. टीम ने जेनडायरेक्ट एआई और मशीन लर्निंग तकनीक से ईएचटी के पुराने डेटा की जांच की. 11 नवंबर को नेचर जर्नल में छपी इस स्टडी ने 1915 की आइंस्टीन की जनरल रिलेटिविटी थ्योरी को 111 साल बाद फिर सही ठहराया है.
M87 गैलेक्सी के केंद्र में मौजूद सुपरमैसिव ब्लैक होल की यह तस्वीर 2019 में जारी की गई थी. (Image credit: EHT Collaboration)
Black Hole Image: 2019 में आई ब्लैक होल की पहली ऐतिहासिक तस्वीर पर अब मुहर लग गई है. साइंटिस्ट्स की एक टीम ने एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से इस तस्वीर को सही पाया है. यह सुपरमैसिव ब्लैक होल पृथ्वी से 5.5 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर मेसियर 87 गैलेक्सी के केंद्र में मौजूद है. एम87* नाम के इस ब्लैक होल का द्रव्यमान हमारे सूर्य से करीब 6.5 अरब गुना ज्यादा है. इसे दुनिया भर के टेलीस्कोप नेटवर्क – इवेंट होराइजन टेलीस्कोप (EHT) ने तैयार किया था. नए वेरिफिकेशन से 1915 में अल्बर्ट आइंस्टीन की दी गई जनरल रिलेटिविटी की थ्योरी 111 साल बाद फिर सटीक साबित हुई है. 11 नवंबर को नेचर जर्नल में छपी इस स्टडी ने 2019 की तस्वीर से जुड़े सभी तकनीकी सवालों का जवाब दिया है.
आखिर 2019 की ब्लैक होल तस्वीर को दोबारा जांचने की जरूरत क्यों पड़ी?
इवेंट होराइजन टेलीस्कोप यानी ईएचटी ने जब 2019 में एम87* की पहली तस्वीर दुनिया के सामने रखी थी, तब इसे विज्ञान की बड़ी कामयाबी माना गया था. इसके बावजूद साइंटिस्ट्स के बीच एक अहम सवाल बना हुआ था कि इतनी दूर मौजूद ब्लैक होल की तस्वीर पर पृथ्वी के वायुमंडल का कितना असर पड़ा है.
कई टेलीस्कोप को आपस में जोड़कर पृथ्वी के आकार का एक इंटरफेरोमीटर बनाया गया था. इस प्रोसेस में डेटा की रीकंस्ट्रक्शन तकनीक और अलग-अलग टेलीस्कोप के तालमेल से तकनीकी असर पड़ने की आशंका हमेशा रहती है.
ऑस्ट्रेलिया के कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी सीएसआईआरओ के रिसर्चर सैमुअल लाई ने इस नई टीम का नेतृत्व किया. उन्होंने समझाया कि करोड़ों प्रकाश वर्ष दूर किसी ब्लैक होल की साफ तस्वीर उतारना कितना पेचीदा काम होता है.
सैमुअल लाई ने एक बयान में कहा, ‘यह अपने घर के आंगन में खड़े होकर चांद पर रखे एक डोनट की फोटो खींचने जैसा है’.
यही वजह थी कि 2019 की ऐतिहासिक तस्वीर की एक स्वतंत्र जांच वैज्ञानिक स्तर पर जरूरी मानी जा रही थी.
एआई ने बिना किसी जानकारी के यह तस्वीर कैसे बनाई?

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…
और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login
