रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
देवरिया

Deoria News:अनुशासन और तालमेल के साथ केडैट्स ने दिखाई प्रतिभा – Cadets Showcase Their Talent

November 28, 2026


लार रोड। पिपरा बाध स्थित आरएमएस एकेडमी पिपराघाट में चल रहे 52 यूपी बटालियन एनसीसी देवरिया के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन केडैट्स ने स्क्वाड ड्रिल प्रतियोगिता में अनुशासन और सामूहिक एकजुटता का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता कैंप कमांडेंट कर्नल कुलदीप राज और डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल राजेंद्र सिंह पंवार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। इसमें अल्फा, ब्रावो, चार्ली और डेल्टा कंपनी के केडैट्स ने शानदार कदमताल, सटीक तालमेल और अनुशासन का परिचय दिया।

उनकी प्रस्तुति में सामूहिक समन्वय और एकजुटता की झलक दिखी। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि किसी भी टीम की सफलता व्यक्तिगत प्रदर्शन पर नहीं, बल्कि आपसी तालमेल और अनुशासन पर निर्भर करती है। शिविर में केडैट्स ने फायरिंग और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X