Etawah News:पीएमश्री समथर विद्यालय से सप्लीमेंट्री फूड वितरण योजना का शुभारंभ – Launch Of The Supplementary Food Distribution Scheme From Pm Shri Samthar School
ताखा। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को सप्लीमेंट्री फूड वितरण योजना शुरू हुई। इसका शुभारंभ पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय समथर से किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बच्चों को अपने हाथों से गर्म मीठा हलुआ वितरित किया। हलुआ पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
