Faridabad News:विश्वकर्मा दिवस पर मशीनों और औजारों की हुई पूजा-अर्चना – Machines And Tools Were Worshipped On Vishwakarma Day
फरीदाबाद। विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर लोगों ने विश्वकर्मा की पूजा की। एनआईटी-दो स्थित निजी प्रतिष्ठान में श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रतिष्ठान के डायरेक्टर कमल चावला ने कर्मचारियों और स्टाफ के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। इस दौरान प्रतिष्ठान में इस्तेमाल होने वाली मशीनों, उपकरणों और औजारों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
इस अवसर पर कमल चावला ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार और निर्माण कला का जनक माना जाता है। उनका आशीर्वाद कारीगरों, श्रमिकों, इंजीनियरों और व्यवसायियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मशीनें और औजार आजीविका का महत्वपूर्ण साधन हैं। इसलिए विश्वकर्मा दिवस पर इनकी पूजा कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की जाती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों और श्रमिकों को विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
