शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehabad News:एसडीएम ने समाधान शिविर में शिकायतें सुन दिए समाधान के निर्देश – The Sdm Heard Complaints At The Grievance Redressal Camp And Issued Instructions For Their Resolution
फतेहाबाद

Fatehabad News:एसडीएम ने समाधान शिविर में शिकायतें सुन दिए समाधान के निर्देश – The Sdm Heard Complaints At The Grievance Redressal Camp And Issued Instructions For Their Resolution

November 6, 2026


The SDM heard complaints at the grievance redressal camp and issued instructions for their resolution.

रतिया शिकायतें सुनते हुए एसडीएम सुरेंद्र सिंह ,स्त्रोत पीआरओ

रतिया। आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें उनके समक्ष रखी गईं।

शिविर में बीडीपीओ कार्यालय, जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम तथा नगरपालिका से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए उनका जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर सुविधा उपलब्ध करवाना है।

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए तथा प्रत्येक शिकायत पर की गई कार्रवाई की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

———————

समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं

टोहाना। लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम आकाश शर्मा ने समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

शिविर में परिवार पहचान पत्र से संबंधित तीन और नगर परिषद से संबंधित एक आवेदन प्राप्त हुआ। एसडीएम ने अधिकारियों को सभी आवेदनों पर कार्रवाई करने और उनकी प्रगति की जानकारी आवेदकों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X