रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़तेहपुर

Fatehpur News:किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में एक दोषी को 20 साल की कैद – One Convict Sentenced To 20 Years In Prison For The Gang-rape Of A Teenage Girl

November 22, 2026


फतेहपुर। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से साथी के साथ कई बार दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने एक युवक को दोषी करार दिया है। विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट के न्यायाधीश महेंद्र कुमार द्वितीय ने दोषी को 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 32 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।

असोथर थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 24 अक्तूबर 2023 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि प्राथमिकी से चार-पांच माह पूर्व पुत्री जंगल गई थी। यहां गांव के शोभित उर्फ पप्पू ने पुत्री को पकड़ लिया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया।

इस दौरान शोभित का साथी वीडियो बनाता रहा। इसके बाद दोनों ने कई बार वीडियो वायरल की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म किया। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। देखरेख और बीमारी के चलते गर्भपात हो गया। सुनवाई दौरान कोर्ट में साथी नाबालिग घोषित हो गया।

उसका मुकदमा किशोर न्यायालय में चल रहा है। कोर्ट ने शनिवार को अंतिम सुनवाई में शोभित को दोषी करार देकर 20 वर्ष की कारावास व 32,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड की राशि पीड़िता को क्षतिपूर्ति के रूप में देने का आदेश किया।

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को मिली जमानत

फतेहपुर। ललौली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म के मामले में शनिवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट/अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी मोहित की जमानत मंजूर कर ली। आरोपी कमलापुर गांव का निवासी है। किशोरी चार अगस्त 2026 को बहुआ बाजार गई थी। यहां से मोहित उसे साथ ले गया था। आरोपी आठ अगस्त से जेल में बंद है। जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान आरोपी के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि पीड़िता ने बयान में मर्जी से युवक के साथ मुंबई जाने की बात बताई है। प्राथमिकी में अपहरण का आरोप लगाया गया था। बयानों में भिन्नता को आधार मानते हुए कोर्ट ने आरोपी की जमानत मंजूर कर ली।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X