शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehpur News:किसान के घर 10 लाख के जेवर व नकदी चोरी – Jewellery
फ़तेहपुर

Fatehpur News:किसान के घर 10 लाख के जेवर व नकदी चोरी – Jewellery

November 12, 2026


Jewellery

फोटो-21-फतेहपुर: चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद

– गृहस्वामी बाहरी कमरे में सोता रहा, पीछे कमरे में हुई चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के मोहनखेड़ा गांव में छत के रास्ते से घर में घुसकर मंगलवार रात किसान के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके पर जांच की है।

गृहस्वामी मन्नीलाल सोनकर किसान हैं। वह पत्नी गीता देवी व बेटी सुलेखा के साथ घर के बाहरी कमरे में रात को सो रहे थे। बहू रचना पत्नी जीतू सोनकर भैया दूज त्योहार पर सोमवार को अपने मायके कोरसम थाना कल्यानपुर चली गई थीं। जीतू सोनकर गुजरात प्रांत के सूरत स्थित फैक्टरी में मजदूरी करते हैं।

मन्नीलाल सोनकर ने बताया कि चोर घर में छत के रास्ते पहुंचे। पीछे वाले कमरे के दरवाजे की कुंडी काटी। इसके बाद अलमारी का लॉकर 10 लाख कीमत के जेवर और 5,000 रुपये नकदी चोरी कर ले गए। जानकारी होने पर बहू रचना ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने गांव के एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए पकड़ा है। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X