रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़तेहपुर

Fatehpur News:चार विद्यालयों में विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार – Students In Four Schools Were Informed About Their Legal Rights

November 24, 2026


खागा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सोमवार को क्षेत्र के चार विद्यालयों में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों और निशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव पलाश गांगुली के नेतृत्व में टीम ने एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, शुकदेव इंटर कॉलेज, आशा सिंह बालिका इंटर कॉलेज और राजाराम इंटर कॉलेज हरदो में कार्यक्रम किए। सचिव ने विद्यार्थियों को निशुल्क कानूनी सहायता, हेल्पलाइन नंबर और निशुल्क अधिवक्ता की सुविधा के बारे में बताया।

उन्होंने पॉक्सो एक्ट और मौलिक अधिकारों पर भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाचार्य, पीएलवी दिलीप अग्रहरि, अनीता वर्मा, शेखर, अवधेश सहित कई शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X