रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehpur News:छत पर कपड़ों में आग लगाकर फंदा बनाया, पुलिस ने युवक को बचाया – Fatehpur News
फ़तेहपुर

Fatehpur News:छत पर कपड़ों में आग लगाकर फंदा बनाया, पुलिस ने युवक को बचाया – Fatehpur News

November 27, 2026


fatehpur news

फोटो-41-फतेहपुर: छत पर चढ़ा युवक। स्रोत: वीडियो ग्रैब

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के गम्हरी गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक ने घर की छत पर कपड़ों में आग लगा दी और फंदा बना लिया। पुलिस ने पड़ोसी की छत के रास्ते पहुंचकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद परिजन युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

गांव निवासी रामकिशोर का 35 वर्षीय पुत्र अतुल प्रजापति करीब एक महीने पहले सड़क हादसे में घायल हो गया था। पिता के अनुसार दुर्घटना के बाद से उसका इलाज चल रहा था और मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। बृहस्पतिवार को अतुल घर की छत पर चला गया और जीने का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। छत पर उसकी गतिविधियां देखकर परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पीआरवी और उपनिरीक्षक हेमंत सिंह पहुंचे। छत पर जाने का रास्ता बंद होने के कारण पुलिसकर्मी पड़ोसी की छत से होकर वहां पहुंचे और अतुल को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X