रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़तेहपुर

Fatehpur News:13 आयुष्मान केंद्रों पर सीएचओ, सात पर एएनएम नहीं, तीन केंद्र बंद – Chos Are Absent At 13 Ayushman Centers, Anms Are Missing At Seven, And Three Centers Are Closed

November 29, 2026


हथगाम। आकांक्षी ब्लॉक हथगाम में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी पूनम निगम ने जिला विकास अधिकारी साधना दीक्षित के साथ नीति आयोग के 50 मानकों की मासिक समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना, ग्रामीण विकास, आंगनबाड़ी, सामाजिक विकास और कौशल विकास सहित विभिन्न विभागों की प्रगति पर जानकारी ली गई।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में बताया गया कि 13 आयुष्मान केंद्रों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) और सात केंद्रों पर एएनएम की नियुक्ति नहीं है। इसके अलावा कोतला, पुरुषोत्तमपुर और अखरी ग्राम सभाओं के तीन आयुष्मान केंद्र बंद हैं। सीडीओ ने इस पर चिंता जताते हुए चिकित्सा अधीक्षक को सीएमओ से वार्ता कर केंद्रों के संचालन और निर्माण संबंधी बाधाओं का स्पष्ट कारण बताने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की जांच बढ़ाने पर भी जोर दिया।

शिक्षा विभाग की समीक्षा में रसूलपुर, चक अलादातपुर और किशोई के परिषदीय विद्यालयों तक बच्चों और शिक्षकों के पहुंचने के लिए रास्ता न होने की समस्या सामने आई। सीडीओ ने बीडीओ और बीईओ को एसडीएम से संपर्क कर रास्ते की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। स्वयं सहायता समूहों की समीक्षा में बताया गया कि 1613 समूहों में से 1341 को रिवॉल्विंग फंड दिया जा चुका है। शेष समूहों को धनराशि न मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और लंबित मामलों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक बच्चों और युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X