शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fire News:नर्मदापुरम में आधी रात अग्निकांड, पांच गुमटियां और ठेले खाक; लाखों के नुकसान की आशंका – Rampaging Fire At Midnight Narmadapuram Sparks Panic Five Kiosks Reduced To Ashes,causing Losses Worth Lakhs
नर्मदापुरम

Fire News:नर्मदापुरम में आधी रात अग्निकांड, पांच गुमटियां और ठेले खाक; लाखों के नुकसान की आशंका – Rampaging Fire At Midnight Narmadapuram Sparks Panic Five Kiosks Reduced To Ashes,causing Losses Worth Lakhs

November 5, 2026


Rampaging fire at midnight Narmadapuram sparks panic five kiosks reduced to ashes,causing losses worth lakhs

सांकेतिक

विस्तार

नर्मदापुरम के सातरास्ता इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे पुरानी तहसील के पास नगर पालिका की पीली गुमटियां और ठेलों में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब पांच गुमटियां व ठेले इसकी चपेट में आ गए। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नर्मदापुरम नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए इटारसी और एसपीएम से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलवाई गईं। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप होने के कारण आग के फैलने का खतरा बना हुआ था। स्थिति को देखते हुए पेट्रोल पंप की ओर से भी अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया।

पढ़ें: राजधानी में कमर्शियल सिलिंडरों की कालाबाजारी का खुलासा, 128 सिलिंडर से लदे दो वाहन जब्त

आग को आसपास फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर बिजली सप्लाई बंद कराई गई। गुमठियों के अंदर तक आग फैल जाने के कारण दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग बुझाने के लिए जेसीबी की मदद से शटर और जले हुए हिस्सों को तोड़कर रास्ता बनाया गया। इसके बाद अंदर धधक रही आग पर पानी की बौछार की गई। कई टीमों के संयुक्त प्रयास से आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया।

आग शांत होने के बाद मौके पर तबाही का मंजर सामने आया। करीब पांच गुमटियां और ठेले पूरी तरह जलकर राख हो गए। इनमें रखा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि नुकसान की वास्तविक राशि का आकलन अभी किया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। राहत की बात यह रही कि समय रहते दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया गया। इससे पेट्रोल पंप समेत आसपास के इलाके को बड़े हादसे की चपेट में आने से बचा लिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X