बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shahjahanpur News:दूसरे दिन 9127 लोगों ने की स्वगणना, सर्वर की दिक्कत हुई दूर – On The Second Day, 9,127 People Completed Self-enumeration; Server Issues Have Been Resolved
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:दूसरे दिन 9127 लोगों ने की स्वगणना, सर्वर की दिक्कत हुई दूर – On The Second Day, 9,127 People Completed Self-enumeration; Server Issues Have Been Resolved

November 18, 2026


शाहजहांपुर। स्वगणना अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को जिले में 9127 लोगों ने अपनी गणना की। पहले दिन सर्वर डाउन होने से आई दिक्कत मंगलवार को नहीं हुई। जनपदस्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित किया और अभियान में जिले को प्रथम स्थान दिलाने की अपील की।

कांट क्षेत्र में सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी और एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने तहसील सदर के इमलिया गांव, नगर पंचायत कांट समेत कई ग्राम पंचायतों में अभियान का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। निगरानी और समीक्षा के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

उधर, खुदागंज नगर पंचायत कार्यालय में पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह ने स्वगणना कराई। विंदेश्वरी सागर ने उनका फॉर्म ऑनलाइन दर्ज कराकर अन्य औपचारिकताएं पूरी कराईं। पूर्व चेयरमैन ने नगरवासियों से सही जानकारी के साथ स्वगणना में भाग लेने की अपील की।

—

सौ कर्मियों को मिलेंगे पुरस्कार स्वरूप मोबाइल

शाहजहांपुर। जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। बताया कि 25 नवंबर तक जनगणना का काम पूरा करने वाले 100 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को लॉटरी के माध्यम से 10-10 हजार रुपये कीमत के मोबाइल दिए जाएंगे।

बैठक में बताया गया कि 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना, एक दिसंबर से चार जनवरी तक घर-घर गणना और पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण होगा। इस दौरान सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी और एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार मौजूद रहे। संवाद

—

छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने को किया जागरूक

निगोही। तिलहर विधानसभा क्षेत्र का मतदाता सम्मेलन एवं कार्यशाला मंगलवार को ब्लॉक के डवाकरा भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांवों और नगरों में छूटे हुए मतदाताओं की पहचान कर उनके नाम सूची में जुड़वाने के लिए कहा। उन्होंने मतदान की महत्ता भी बताई। इस दौरान विधायक सलोना कुशवाहा, एमएलसी सुधीर गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्र, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। संवाद

निगोही में भाजपा की कार्यशाला में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी व विधायक सलोना कुशवाहा। संवाद

निगोही में भाजपा की कार्यशाला में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी व विधायक सलोना कुशवाहा। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X