रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:अमनी लोकीपुर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां तेज – Preparations For Kartik Purnima Fair In Full Swing At Amani Lokipur
कौशांबी

Kaushambi News:अमनी लोकीपुर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां तेज – Preparations For Kartik Purnima Fair In Full Swing At Amani Lokipur

November 21, 2026


Preparations for Kartik Purnima fair in full swing at Amani Lokipur

स्वतंत्र सिंह यादव, कोषाध्यक्ष

मूरतगंज विकासखंड के अमनी लोकीपुर गांव में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी 24 नवंबर को भव्य मेले का आयोजन होगा। वहीं, 25 नवंबर को दंगल कराया जाएगा। इसमें दूर-दराज के पहलवान अपनी कुश्ती का दमखम दिखाएंगे।

मेला कमेटी ने बताया कि इस बार लखनलाल को मेला अध्यक्ष और स्वतंत्र सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से पहलवान पहुंचेंगे। कुश्ती में जीत हासिल करने वाले पहलवानों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। मेले में परंपरागत रूप से चौकी भी निकाली जाती है। इसे देखने के लिए आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले की तैयारियों में ओम नारायण, सीताराम, राम सजीवन, मेठ सुरेश केसरवानी, सुरेश तिवारी आदि सहयोग कर रहे हैं। संवाद

स्वतंत्र सिंह यादव, कोषाध्यक्ष

स्वतंत्र सिंह यादव, कोषाध्यक्ष

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X