शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:मारपीट के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई – An Fir Has Been Registered Against Seven Accused In A Case Of Assault

November 14, 2026


लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पतार व सालर खां गांव में बृहस्पतिवार को हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि पतार गांव निवासी मंसा देवी ने तहरीर देकर बताया कि बेटा रितेश यादव को तीन लोगों नें गाली देते हुए लाठी डंडे से मारपीटकर घायल कर दिया। मारपीट की घटना में बेटे के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर अचेत हो गया। परिजन घायल बेटे को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए।

इधर, सालर खां गांव निवासी चिंता देवी ने तहरीर देकर बताया कि शौचालय की सफाई को लेकर प्रिंस गुप्ता, पिंटू गुप्ता, संतोष गुप्ता और जितेंद्र गुप्ता ने मारपीटकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए बाराचवर सीएचसी ले गए, जहां इलाज व मेडिकल जांच कराया गया। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X