शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गोंडा

Gonda News:किसान के तालाब में डूबने की आशंका – Farmer Feared Drowning In Pond

November 20, 2026


मोतीगंज। कुंदुरखा गांव के मुरावनपुरवा में बृहस्पतिवार को सिंघाड़ा तोड़ने गए किसान की तालाब में डूबने की आशंका जताई जा रही है। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। तालाब किनारे उनकी पैंट पेड़ पर टंगी मिली, जबकि गमछा पानी में उतराता मिला। पुलिस और ग्रामीण तालाब में उनकी तलाश कर रहे हैं।

कुंदुरखा निवासी अखिलेश उर्फ पिंटू ने पुलिस को बताया कि उनके पिता शिव प्रसाद मौर्य (50) ने गांव के तालाब में सिंघाड़ा लगाया था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे वह सिंघाड़ा तोड़ने के लिए घर से तालाब गए थे। शाम तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान तालाब के पीछे उनकी नाव भी नहीं मिली।

थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से तालाब में तलाश कराई जा रही है। एसडीआरएफ टीम की मांग की गई है। टीम के पहुंचने पर शुक्रवार सुबह गोताखोरों को तालाब में उतारकर तलाश कराई जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X