रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गोंडा

Gonda News:पासपोर्ट के लिए लगाया कोर्ट का फर्जी एनओसी – Submitted A Forged Court Noc For A Passport

November 26, 2026


तरबगंज। पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए अदालत का फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) और शपथपत्र लगाने का मामला आया है। तरबगंज पुलिस ने धनौली निवासी विशाल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में प्रमाणपत्र पर एसीजेएम के हस्ताक्षर और न्यायालय की मुहर कूटरचित पाई गई है।

तरबगंज थाने के उपनिरीक्षक उपेंद्र यादव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके मुताबिक, विशाल ने पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए आवेदन के साथ शपथपत्र लगाया था। इसमें उसके खिलाफ प्रदेश के किसी थाने या न्यायालय में एफआईआर दर्ज नहीं होने की बात कही गई थी। जबकि उसके खिलाफ तरबगंज थाने में वर्ष 2020 में मारपीट, गाली-गलौज और छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज है, जो न्यायालय में विचाराधीन है।

आवेदन के साथ सात नवंबर को न्यायालय से जारी एनओसी भी लगाया था। पुलिस ने इसकी सत्यता जांचने के लिए न्यायालय से जानकारी मांगी। 23 नवंबर को न्यायालय से बताया गया कि पासपोर्ट के लिए ऐसा कोई एनओसी जारी नहीं किया गया है। प्रमाणपत्र पर एसीजेएम के हस्ताक्षर और न्यायालय की मुहर भी फर्जी पाई गई।

सीओ तरबगंज डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि तरबगंज थाने में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सात धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक जितेंद्र पांडेय को सौंपी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X