शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गोंडा

Gonda News:हादसे में बालक की मौत, तीन घायल – Boy Killed, Three Injured In Accident

November 14, 2026


इटियाथोक। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर नएगांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में ठोकर मार दी। हादसे में पैदल जा रहे बालक की मौत हो गई। वहीं, ई रिक्शा पलटने से चालक, एक सवारी व एक राहगीर घायल हो गया। पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा है।

गोंडा की तरफ से तेज रफ्तार कार शनिवार को इटियाथोक की ओर जा रही थी। नएगांव के पास बिरमापुर मोड़ पर पैदल जा रहे बिरमापुर निवासी साहिल (8) को कार से ठोकर लग गई। इसके बाद कार ई रिक्शे से टकरा गई। हादसे में दिव्यांग ई रिक्शा चालक शाबान (26) निवासी बिरमापुर व सवार इटहिया नवीजोत निवासी ननके यादव (35) घायल हो गए। राहगीर मोहनपुर असधा निवासी माधवराज यादव (60) भी कार की चपेट में आने से घायल हो गए। एअरबैग खुलने से कार सवार सुरक्षित रहे। टक्कर के बाद कार चालक व सवार मौके से भाग गए।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बिरमापुर ग्राम के प्रशासक ज्योति चंद्र तिवारी ने बताया कि साहिल की उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। उसके परिवार में मां रिहाना, पिता सैयद अली, दो छोटे भाई और दो बहनें हैं। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X