Unnao News:ऑटो से गिरकर महिला की मौत – Unnao News
सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे के दही थाना क्षेत्र स्थित पॉवरहाउस के पास महिला ऑटो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के डहरौली निवासी जयराम शनिवार शाम पत्नी नन्हकई के साथ पुरवा से चावल लेकर लौट रहे थे। दूर चलने के बाद उसने पत्नी को ऑटो में बिठाकर घर भेज दिया। पावरहाउस के पास सवारी उतारने के लिए चालक ने ऑटो रोक दिया। इस दौरान महिला की साड़ी ऑटो में फंस गई। ऑटो चलते ही महिला सिर के बल सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके दो बेटे कुलदीप और अमरजीत तथा बेटी किशन कुमारी हैं। उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि ऑटो को पकड़कर और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
