Hamirpur News:पेनल्टी शूटआउट में हमीरपुर ने कालपी को हराया – Hamirpur Defeated Kalpi In A Penalty Shootout
मौदहा (हमीरपुर)। रहमानिया खेल ग्राउंड में मौलाना सलीम मेमोरियल अखिल भारतीय खेल महोत्सव के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार से फुटबाॅल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच कालपी क्लब और हमीरपुर क्लब के बीच खेला गया। हमीरपुर क्लब ने पेनल्टी शूटआउट में तीन-दो के स्कोर से जीत दर्ज की।
मुख्य अतिथि चौधरी फरमान नियाज और जावेद चेयरमैन ने शुभारंभ किया। मुकाबले के दौरान दोनों टीमें दोनों हाफ में कोई गोल नहीं कर सकीं। मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। हमीरपुर क्लब ने पांच प्रयासों में तीन गोल किए, जबकि कालपी क्लब की टीम दो गोल ही कर सकी। रेफरी की भूमिका अहमद ने निभाई। कमेटी अध्यक्ष बीतू बादशाह, इरशाद लाला, मंगू भैया, अख्तर मास्टर, राजू मेंबर, शमशाद नबी आदि मौजूद रहे।
