मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hapur News:कारों पर चढ़कर स्टंट करने के मामले में थार चालक समेत दो गिरफ्तार – Two Arrested, Including A Thar Driver, For Performing Stunts By Climbing Onto Cars
हापुड़

Hapur News:कारों पर चढ़कर स्टंट करने के मामले में थार चालक समेत दो गिरफ्तार – Two Arrested, Including A Thar Driver, For Performing Stunts By Climbing Onto Cars

November 17, 2026


Two arrested, including a Thar driver, for performing stunts by climbing onto cars

बाबूगढ़ पुलिस ने पकड़ा थार गाड़ी पर स्टंट करने वाला सलमान। संवाद

बाबूगढ़। थाना पुलिस ने बछलौता रोड स्थित बाबा फार्म हाउस के पास थार समेत कारों पर चढ़कर स्टंट करने व दो एंबुलेंसों को रास्ते न देने के आरोप में थार चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने 20500 रुपये का चालान काटकर थार को सीज व स्कार्पियो कार का दो हजार रुपये चालान काटा है। अब पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अन्य फरार युवकों की तलाश कर रही है।

उपनिरीक्षक अंशुल कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया पर एक थार कार का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ युवक जानबूझकर बछलौता रोड स्थित बाबा फार्म हाउस के पास कार पर चढ़कर डांस कर रहे थे। इससे सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध हो गया। इससे राहगीरों के साथ-साथ मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई थीं। जाम की स्थिति से एंबुलेंस में जा रहे मरीजों का जीवन खतरे में पड़ गया था।

उन्होंने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में थार कार की पहचान की। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि उपनिरीक्षक अंशुल कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीम ने थार कार चालक सलमान उर्फ सल्लू निवासी मोहल्ला अमीनगर सराय चौकी के पास थाना सिंघावली अहीर जिला बागपत व स्कार्पियो चालक शौकीन निवासी गांव धौलड़ी जिला मेरठ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सलमान के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X