Haridwar News:शांतिकुंज में गुजराती समाज ने उत्साह से मनाया नववर्ष – The Gujarati Community Celebrated The New Year
हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में गुजराती समाज के सदस्यों ने पारंपरिक उत्साह के साथ नववर्ष मनाया। इस अवसर पर शांतिकुंज परिसर में भारतीय संस्कृति की झलक दिखी। आपसी सद्भाव और पारिवारिक आत्मीयता भी देखने को मिली।
सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गुजराती परंपरा में दिवाली के अगले दिन से नए वर्ष की शुरुआत मानी जाती है। यह पर्व पुराने वर्ष को विदाई देकर नई उम्मीदों और संकल्पों का प्रतीक है। शांतिकुंज में रह रहे गुजराती परिजनों ने अपनी इस सांस्कृतिक परंपरा को उत्साहपूर्वक निभाया। प्रतिनिधियों ने संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी से भेंट कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया। उन्होंने शांतिकुंज महिला मंडल की प्रमुख शैफाली पंड्या को भी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मा.सि.रि.
