रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hisar News:ऋण आवेदनों को अनावश्यक लंबित न रखने के निर्देश – Instructions To Avoid Keeping Loan Applications Pending Unnecessarily
हिसार

Hisar News:ऋण आवेदनों को अनावश्यक लंबित न रखने के निर्देश – Instructions To Avoid Keeping Loan Applications Pending Unnecessarily

November 27, 2026


Instructions to avoid keeping loan applications pending unnecessarily

जिलास्तरीय ऋण कमेटी एवं बैंक समीक्षा बैठक में मंथन करते अ​धिकारी। स्रोत : प्रशासन

हांसी। सरकार की जनकल्याणकारी ऋण योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाएं और ऋण आवेदनों को अनावश्यक लंबित न रखें। सभी आवेदनों का निर्धारित समयावधि में नियमानुसार निपटारा सुनिश्चित करें। यह निर्देश सीटीएम हिमांशु चौहान ने जिला सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित जिलास्तरीय ऋण कमेटी एवं बैंक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैंक अधिकारियों को दिए।

डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक राजेश जिंदल ने किया। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ आलोक रंजन और नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राकेश राणा विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में विभिन्न बैंकों की ऋण वितरण प्रगति, प्राथमिकता क्षेत्र के निर्धारित लक्ष्यों और केंद्र व राज्य सरकार की ऋण योजनाओं की समीक्षा की गई। सीटीएम ने कहा कि किसानों, छोटे उद्यमियों, युवाओं और स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक लोगों के ऋण आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाए। कृषि, लघु उद्योग और स्वरोजगार के क्षेत्रों में ऋण उपलब्धता बढ़ाकर योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।

बैठक में आगामी वित्त वर्ष के लिए नाबार्ड की ओर से निर्धारित किए जाने वाले प्राथमिकता क्षेत्र के ऋण बजट पर भी चर्चा हुई। इसमें कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों की जरूरतों के साथ उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया गया।

आरबीआई के एलडीओ आलोक रंजन और नाबार्ड के डीडीएम राकेश राणा ने बैंकिंग योजनाओं और ऋण वितरण से जुड़े पहलुओं पर सुझाव दिए। अधिकारियों ने योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करने, ऋण स्वीकृति एवं वितरण में तेजी लाने और बैंकों व संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X