रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
IAS जी कृष्णैया मर्डर केस: नीतीश सरकार ने बदले नियम, फिर जेल से बाहर आए आनंद मोहन, क्या है पूरा मामला
नॉलेज

IAS जी कृष्णैया मर्डर केस: नीतीश सरकार ने बदले नियम, फिर जेल से बाहर आए आनंद मोहन, क्या है पूरा मामला

November 26, 2026


होमताजा खबरनॉलेज

IAS जी कृष्णैया मर्डर केस: नीतीश सरकार ने बदले नियम, फिर बाहर आए आनंद मोहन

Last Updated:

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के आनंद मोहन को बड़ा झटका देते हुए जी कृष्णैया हत्याकांड में सजा की राहत रद्द कर दी है. उन्हें एक महीने में सरेंडर करना होगा. आनंद मोहन 14 साल की सजा काट चुके हैं.

IAS जी कृष्णैया मर्डर केस: नीतीश सरकार ने बदले नियम, फिर बाहर आए आनंद मोहनZoom

आनंद मोहन और नीतीश कुमार. फाइल फोटो

सुप्रीम कोर्ट से बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन को बड़ा झटका लगा है. शीर्ष अदालत ने आईएएस अधिकारी और गोपालगंज जिले के जिलाधिकारी जी कृष्णैया हत्याकांड की सजा में मिली राहत रद्द कर दी है. उनको एक माह के भीतर सरेंडर करने को कहा गया है. आनंद मोहन 14 साल की सजा काटने के बाद अप्रैल 2023 में जेल से बाहर आए थे. 1994 में एक भीड़ में जी कृष्णैया की हत्या कर दी गई थी. इसके लिए आनंद मोहन को दोषी करार दिया गया था. अप्रैल 2023 में उनकी रिहाई से पहले बिहार की तत्कालीन नीतीश कुमार सरकार ने कारा अधिनियम में बदलाव किया था. इसके तहत बिहार कारा हस्तक, 2012 ने नियम-481(i)(क) बदलाव किाय गया था. संशोधन के जरिए इस नियम से उस लाइन को हटा दिया गया जिसमें सरकारी सेवक की हत्या को शामिल किया गया था. इस संशोधन के बाद ड्यूटी पर तैनात सरकारी सेवक की हत्या का मामला अपवाद की श्रेणी में नहीं रहा. ऐसे मामले सामान्य हत्या के मामले जैसे माने गए. नियम में किए गए इस बदलाव को आनंद मोहन की रिहाई से जोड़कर देखा गया. यह बात बाद में सच साबित हुई है और नियम की अधिसूचना जारी होने के कुछ दिन बाद ही आनंद मोहन जेल से बाहर आ गए.

authorimg
संतोष कुमार

पत्रकारिता की दुनिया में करीब 23 साल का अनुभव. देश-दुनिया से लेकर कारोबार तक की खबरों पर लगातार नजर. खबर को सिर्फ सूचना के तौर पर नहीं, बल्कि उसके पीछे छिपी कहानी और उसके असर के साथ समझने की कोशिश. यही पहचान है…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X