Ind Vs Nz Live Score:पांचवें दिन लंच तक न्यूजीलैंड 157/4, कॉनवे-रचिन पवेलियन लौटे, भारत से अभी भी 195 रन पीछे – Ind Vs Nz 1st Test Day 5 Live Score Updates Commentary India Vs New Zealand Day 5 Updates In Hindi
04:45 AM, 23-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को चौथा झटका
न्यूजीलैंड को 139 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कल के दोनों नाबाद बल्लेबाज अब पवेलियन लौट चुके हैं। न्यूजीलैंड अब भी 213 रन पीछे है। पहले कॉनवे को वॉशिंगटन सुंदर ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया था। अब प्रसिद्ध कृष्णा ने रचिन रवींद्र को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। कॉनवे 65 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं, रचिन 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल डेरिल मिचेल और टॉम ब्लंडेल क्रीज पर हैं।
04:20 AM, 23-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका
न्यूजीलैंड को 132 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। यह पांचवें दिन भारत को मिली पहली सफलता रही। न्यूजीलैंड अभी भी 220 रन पीछे है। मैदान पर जम चुके डेवोन कॉनवे को वॉशिंगटन सुंदर ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। कॉनवे 165 गेंद में सात चौके की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने रचिव रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं।
04:10 AM, 23-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड 130 के पार
न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। फिलहाल रचिन रवींद्र 34 रन और डेवोन कॉनवे 65 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 72 रन की साझेदारी हो चुकी है। शुरुआती आधे घंटे में कॉनवे और रवींद्र ने डिफेंसिव बल्लेबाजी की है। आज आठ ओवर का खेल हो चुका है। अधिकतम एक दिन में 90 ओवर का खेल होता है।
03:41 AM, 23-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: पांचवें दिन का खेल शुरू
पांचवें दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। न्यूजीलैंड की नजर मैच बचाने पर है। वह दो विकेट पर 119 से आगे खेल रहा है। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे क्रीज पर हैं।
03:40 AM, 23-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: चौथे दिन क्या हुआ?
- भारत ने पहली पारी 720/9 पर घोषित की: चौथे दिन भारत ने चार विकेट पर 486 रन से आगे खेलना शुरू किया। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल की शानदार बल्लेबाजी से टीम ने 720 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
- पंत ने जड़ा नौवां टेस्ट शतक: ऋषभ पंत ने 153 गेंद में 128 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और छह छक्के शामिल रहे। उन्होंने अंशुल कंबोज के साथ 68 और ध्रुव जुरेल के साथ 75 रन की साझेदारी की।
- जुरेल ने भी लगाया अर्धशतक: ध्रुव जुरेल ने 79 गेंद में 78 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर के साथ सातवें विकेट के लिए 54 रन जोड़े।
- न्यूजीलैंड पर पारी की हार का खतरा: भारत ने पहली पारी में 352 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही।
- बुमराह ने फिर लाथम को किया आउट: जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी के पहले ही ओवर में कप्तान टॉम लाथम को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया। पहली पारी में भी लाथम को बुमराह ने ही आउट किया था।
- प्रसिद्ध ने निकोल्स को भेजा पवेलियन: पहली पारी में नाबाद 175 रन बनाने वाले हेनरी निकोल्स दूसरी पारी में 31 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर ध्रुव जुरेल ने शानदार डाइव लगाकर एक हाथ से कैच लपका।
- कॉनवे-रचिन ने संभाली पारी: दो विकेट गिरने के बाद डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 59 रन की अटूट साझेदारी की।
- स्टंप्स तक न्यूजीलैंड का स्कोर 119/2: चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 45 ओवर में दो विकेट पर 119 रन बना लिए हैं। कॉनवे 59 और रचिन 27 रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड अभी भी भारत से 233 रन पीछे है। अब पांचवें दिन टीम के सामने टेस्ट बचाने की बड़ी चुनौती होगी।
03:34 AM, 23-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: पांचवें दिन लंच तक न्यूजीलैंड 157/4, कॉनवे-रचिन पवेलियन लौटे, भारत से अभी भी 195 रन पीछे
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का आज पांचवां दिन है। टीम इंडिया की नजर जीत दर्ज करने पर है।
