रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jaunpur News:नगवा-चोचकपुर पीपा पुल शुरू, 60 किमी तक दूरी घटेगी – Ankit Yadav Became Rustam Purvanchal Kesari, Received A Welcome Upon Reaching Hridaypur
जौनपुर

Jaunpur News:नगवा-चोचकपुर पीपा पुल शुरू, 60 किमी तक दूरी घटेगी – Ankit Yadav Became Rustam Purvanchal Kesari, Received A Welcome Upon Reaching Hridaypur

November 21, 2026


Ankit Yadav became Rustam Purvanchal Kesari, received a welcome upon reaching Hridaypur

धानापुर के नंगवा-चोचकपुर पीपा पुल से आवागमन करते लोग। संवाद

धानापुर, चंदौली। चंदौली और गाजीपुर जिले को जोड़ने वाले नगवा-चोचकपुर पीपा पुल को शुक्रवार दोपहर आमजन के लिए खोल दिया गया। पुल चालू होने से गंगा पार के गांवों के लोगों को राहत मिली है। अब उन्हें नदी पार करने के लिए नाव का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। साथ ही, दोनों जिलों के बीच आवागमन करने वाले लोगों की 60 किलोमीटर की दूरी भी कम होगी। पीपा पुल चालू होने से क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और राहगीरों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। गंगा पार के गांवों के लोगों को बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में आसानी होगी। अब तक लोगों को गंगा पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था, इससे समय और पैसे दोनों खर्च होते थे। पुल शुरू होने से दोनों जिलों के बीच संपर्क और आवागमन सुगम होगा। हालांकि, इस बार पिछले वर्षों की अपेक्षा पीपा पुल के निर्माण और आवागमन शुरू होने में देरी हुई। इसके चलते लोगों को काफी दिनों तक नाव के सहारे गंगा पार करनी पड़ी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शुक्रवार को पुल को आमजन के लिए खोल दिया गया। इसके शुरू होने से गंगा पार के लोगों ने राहत की सांस ली है।

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने में विलंब होने से निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं हो सका। कार्य पूरा होते ही पीपा पुल आवागमन के लिए खोल दिया गया है।

– आरके चौहान, जेई,पीडब्ल्यूडी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X