रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jaunpur News:90 लाख से कपसिया-बरडीहा 1.5 किमी मार्ग का हो रहा नवनिर्माण – Jwala And Khushboo’s Team Won In Kabaddi
जौनपुर

Jaunpur News:90 लाख से कपसिया-बरडीहा 1.5 किमी मार्ग का हो रहा नवनिर्माण – Jwala And Khushboo’s Team Won In Kabaddi

November 21, 2026


Jwala and Khushboo's team won in kabaddi

बरडीहा से कपसिया मार्ग पर बिछाई गई गिट्टी। संवाद

पीडीडीयू नगर। बरहनी ब्लॉक के कपसिया से बरडीहा तक डेढ़ किमी सड़क का निर्माण 90 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। आजादी के बाद से अब तक खड़ंजे के सहारे चल रहे मार्ग के पक्का होने से 12 गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड की ओर से सड़क पर गिट्टी बिछाने का काम शुरू करा दिया गया है। विभाग का लक्ष्य दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा कराने का है। खड़ंजा जगह-जगह उखड़ जाने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती थी। सबसे अधिक दिक्कत बरडीहा गांव के लोगों को उठानी पड़ती थी। इस मार्ग से कपसिया, बरडीहा, इमिलिया, हरिपुर और मचवा समेत आसपास के करीब 12 गांवों के 10 हजार लोगों का आवागमन होता है। सड़क खराब होने से किसानों को खेतों तक पहुंचने में भी परेशानी होती थी। वहीं, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में एंबुलेंस चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की मांग पर पीडब्ल्यूडी ने 90 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी थी। स्वीकृति और बजट मिलने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

एंबुलेंस चालकों को भी होती थी परेशानी

खस्ताहाल सड़क से गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती थी। खड़ंजा उखड़ने और जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन हिचकोले खाते हुए गुजरते थे। ऐसे में एंबुलेंस चालकों को भी मार्ग से मरीजों को ले जाने में परेशानी होती थी। सड़क बनने से ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

3.75 मीटर होगी सड़क की चौड़ाई

कपसिया से बरडीहा तक बनने वाली सड़क की लंबाई डेढ़ किलोमीटर और चौड़ाई 3.75 मीटर है। निर्माण पर 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। फिलहाल मार्ग पर गिट्टी बिछाने का काम चल रहा है। विभाग की ओर से दिसंबर तक सड़क निर्माण पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।

ग्रामीण काफी दिनों से बरडीहा-कपसिया मार्ग के नवनिर्माण की मांग कर रहे थे। उनकी मांग के बाद मार्ग का विभाग के अभियंताओं से सर्वे कराया गया था। इसके बाद मार्ग के नवनिर्माण की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई थी। शासन से मंजूरी और धन मिलने के बाद मार्ग का निर्माण आरंभ करा दिया गया है। – राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, चंदौली।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X