Jhansi News:कंपोजिट विद्यालय के लिए एमएलसी निधि से मिलेंगे 10 लाख – Composite School To Receive 10 Lakh From Mlc Fund
गरौठा। मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय की स्वीकृत जमीन में समतलीकरण की समस्या थी। एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने एमएलसी रमा निरंजन की निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि पैसा कम पड़ता है तो और देंगे, लेकिन विद्यालय गरौठा में ही बनेगा।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र शिव सिंह भारती नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। नगर पंचायत अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। भारती ने मतदाता पुनरीक्षण पर बात की। उन्होंने मतदाताओं से बीएलओ के पास जाकर अपना फॉर्म भरने की अपील की। भारती ने कहा कि कटे हुए नाम जुड़वाएं और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोग जागरूक मतदाता बनें।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार मिश्रा, मेहरबान सिंह बुंदेला, नीरज शर्मा, राममोहन दुबे, भगवत यादव, प्रधान अनुज द्विवेदी, मनोज यादव, भगवती शरण कौशिक, संजय गुप्ता, वरुण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
