Jhansi News:भोजला मंडी में मूंगफली की बंपर आवक, दाम भी चढ़े – Bumper Arrival Of Groundnuts At Bhojala Mandi; Prices Also Rise
झांसी। भोजला मंडी में मूंगफली की बंपर आवक के बीच दामों में भी तेजी आई है। इन दिनों रोजाना करीब 40 हजार क्विंटल मूंगफली मंडी पहुंच रही है। पिछले दिनों की तुलना में कीमतों में एक हजार रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में मूंगफली 6500 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। इससे किसानों को उपज का बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद जगी है।
