Kaithal News:बुजुर्ग श्रद्धालुओं को वाराणसी की यात्रा करवाएगी सरकार – The Government Will Facilitate Trips To Varanasi For Elderly Pilgrims
कैथल। सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को 15 दिसंबर को 4 दिवसीय निःशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा करवाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगें।
यात्रा के लिए पात्र श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित करने हेतु पोर्टल खोल दिया गया है। इस संबंध में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ आदित्य दहिया ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वो यथाशीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। रजिस्ट्रेशन सरल पोर्टल पर https://saralharyana.gov.in पर किया जा रहा है। ये जानकारी डॉ आदित्य दहिया ने दी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से आगामी दिनों में विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। संवाद
