शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कांगड़ा

Kangra News:केंद्रीय विवि में हिमाचल के राजपत्रित अवकाश लागू करने की मांग – Kangra News, Kangra Latest News, Kangra Local News, Kangra Hindi News, Kangra Amar Ujala News

November 2, 2026


ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय में केवल केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश ही मान्य हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश सरकार के राजपत्रित अवकाश लागू नहीं होते। छात्र नेताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश विद्यार्थी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे में उन्हें स्थानीय त्योहारों, सांस्कृतिक परंपराओं और महत्वपूर्ण अवसरों पर अवकाश का लाभ मिलना चाहिए।

इस दौरान एनएसयूआई अध्यक्ष आयुष कुमार, अक्षित शर्मा और कृष्णा मेहरा भी उपस्थित रहे। छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग पर गंभीरता से विचार करने और इसे कुलपति के समक्ष उठाने का आग्रह किया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X