रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कांगड़ा

Kangra News:चिट्टा तस्करी के दोषी को सात साल का कठोर कारावास – Seven Years Of Rigorous Imprisonment For Person Convicted Of ‘chitta’ (synthetic Drug) Trafficking

November 28, 2026


धर्मशाला। एनडीपीएस एक्ट के मामले में अदालत ने दोषी करण लोढ़ी को कठोर कारावास की सजा सुनाई है। वक्फ ट्रिब्यूनल जसवंत सिंह की अदालत ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत पांच वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, धारा 22 के तहत सात वर्ष का कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को दोनों धाराओं में एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

जिला न्यायवादी संजीव राणा ने बताया कि मामला जिला कांगड़ा के पुलिस थाना डमटाल में दर्ज किया गया था। पुलिस ने चार अगस्त 2019 को सांगहेड़ से सूरजपुर सड़क पर रेलवे पुल के नजदीक कार्रवाई करते हुए आरोपी करण लोढ़ी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 22 के तहत मामला दर्ज किया था। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया।

अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 12 गवाह पेश किए गए। गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए दोनों धाराओं के तहत सजा सुनाई। इस तरह आरोपी पर कुल दो लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X