Kangra News:बलवीर और अश्वनी कुमार को प्रधान की जिम्मेदारी – Balveer And Ashwani Kumar Entrusted With The Responsibility Of Pradhan

November 23, 2026

हाईटेक एक्स सर्विसमैन संगठन की देहरा और संसारपुर टेरेस डिपो कार्यकारिणी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हाईटेक एक्स सर्विसमैन संगठन हिमाचल प्रदेश ने एचआरटीसी के देहरा और संसारपुर टेरेस डिपो की नई कार्यकारिणियों का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कौशल की अध्यक्षता में दोनों डिपो की कार्यकारिणियां सर्वसम्मति से गठित की गईं।
देहरा डिपो में बलवीर सिंह को प्रधान चुना गया। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद सुनील कुमार प्रधान की जिम्मेदारी संभालेंगे। सुनील कुमार को राज्य राजनीतिक सलाहकार का दायित्व भी सौंपा गया है। अनिल कुमार को उपप्रधान और सोहन लाल को सचिव नियुक्त किया गया। वहीं, शशि कांत, सुरेंद्र कुमार और विजय कुमार कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। संसारपुर टेरेस डिपो में अश्वनी कुमार को प्रधान और नीरज कुमार श्रीधर को उपप्रधान चुना गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कौशल ने बताया कि संगठन को दो वर्षों के प्रयासों के बाद 18 जुलाई 2026 को प्रदेश सरकार से आधिकारिक मान्यता मिली है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार और सैनिक कल्याण विभाग का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों का पे-फिक्सेशन मामला संगठन की प्रमुख मांग है। पिछले महीने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात के दौरान भी यह मुद्दा उठाया गया था। मुख्यमंत्री ने पे-फिक्सेशन सहित अन्य लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। संगठन ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
November 29, 2026
अदालत ने दोषी पर लगाया एक लाख रुपये जुर्माना अदायगी न करने पर भुगतनी होगी एक साल की अतिरिक्त सजा अमर उजाला ब्यूरो धर्मशाला। सात ग्राम हेरोइन रखने के मामले में विशेष न्यायाधीश जसवंत सिंह की अदालत ने आरोपी अमनदीप को दोषी करार देते हुए पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत […]
November 28, 2026
दौरा (कांगड़ा)। नूरपुर वन मंडल की भदरोया वन रेंज में कथित अवैध खैर कटान का मामला राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) पहुंच गया है। इस संबंध में जनहित याचिका संख्या 656/2026 दायर कर हजारों पेड़ों के कटान का आरोप लगाया गया है। याचिका में वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कटान प्रक्रिया में पारदर्शिता […]
November 28, 2026
धर्मशाला। अब दृष्टिहीन लोगों को रास्ते में आने वाली बाधाओं से सतर्क करने के लिए सेंसर वाला जूता मददगार बनेगा। जीएचएस लोअर खैरा के विद्यार्थी कार्तिक की टीम ने अल्ट्रासोनिक सेंसर और वाइब्रेटर की मदद से यह विशेष जूता तैयार किया है। सेंसर बाधा का पता लगाकर कंपन के माध्यम से पहनने वाले को सतर्क […]
