मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कन्नौज

Kannauj News:मांगों को लेकर 18 को शिक्षक करेंगे धरना प्रदर्शन – Teachers Will Stage A Sit-in Protest On The 18th To Press For Their Demands

November 17, 2026


छिबरामऊ। प्राथमिक शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। सोमवार को कंपोजिट स्कूल में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई की बैठक के बाद सांकेतिक प्रदर्शन हुआ। आगामी 18 नवंबर को जनपद स्तर पर विशाल धरना-प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष उदय नारायण ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार जायज मांगों की अनदेखी कर रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में 18 नवंबर के धरने में अधिक से अधिक शिक्षकों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, टीईटी से मुक्ति, प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति, लंबित स्थानांतरण सूची और प्रोन्नत वेतनमान शामिल। इस दौरान अनूप कुमार मिश्र, ओमकार यादव, प्रभात दुबे, श्वेता यादव, राजेश पाठक, राजीव मिश्रा, शशिकांत शुक्ला मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X