Kannauj News:विशेष पुनरीक्षण से पहले बीएलओ और सुपरवाइजर को मिलेगा प्रशिक्षण – Blos And Supervisors Will Receive Training Before The Special Revision
छिबरामऊ। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की तैयारी को लेकर निर्वाचन विभाग ने कवायद तेज कर दी है। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र 196-छिबरामऊ के बीएलओ और सुपरवाइजर को शनिवार यानी 14 और 16 नवंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। तहसील सभागार में छह पालियों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में सभी 579 बूथों के कार्मिकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि 14 नवंबर सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली में बूथ संख्या 1 से 100 तक, दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक, दूसरी पाली में बूथ संख्या 101 से 200 तक और दोपहर दो से तीन बजे तक। तीसरी पाली में बूथ संख्या 201 से 300 तक के बीएलओ व सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी तरह 16 नवंबर को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक बूथ संख्या 301 से 400 तक, दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक, बूथ संख्या 401 से 500 तक और दोपहर दो से तीन बजे तक, बूथ संख्या 501 से 579 तक के कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
एसडीएम ने सभी संबंधित बीएलओ और सुपरवाइजर की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग की सर्वाेच्च प्राथमिकता का कार्य है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
