रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Karnal News:जूडो स्पर्धा में हविश ने मारी बाजी – Havish Wins Mari Bet In Judo Tournament
करनाल

Karnal News:जूडो स्पर्धा में हविश ने मारी बाजी – Havish Wins Mari Bet In Judo Tournament

November 21, 2026


कलायत। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के कलायत में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2.0 के दूसरे दिन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

जूडो प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के 30 किलोग्राम भार वर्ग में हविश और 35 किलोग्राम में रवि ने प्रथम स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में रितिका ने 57 किलोग्राम, जेशना ने 63 किलोग्राम तथा अंजू ने 63 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में बाजी मारी।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए सांसद नवीन जिन्दल की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़ने और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए किया जा रहा प्रयास बेहद सराहनीय है।

कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल की पहल से आयोजित यह महोत्सव ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोडऩे, उनकी प्रतिभा निखारने और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।

इस अवसर पर जसवंत पठानिया, मनीषा मौण, अजीत चहल, जयदीप राणा, एडवोकेट मनोज दुआ, सुल्तान राणा, पवन राणा, अमित राणा, संजीव बतान, राजकमल ढांडा, महिपाल राणा, प्रेम चन्द शर्मा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करती लड़कियां। विज्ञप्ति

अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करती लड़कियां। विज्ञप्ति

अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करती लड़कियां। विज्ञप्ति

अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करती लड़कियां। विज्ञप्ति

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X