Kasganj News:बिजली चोरी की चेकिंग करने गई प्रवर्तन दल की टीम पर हमला, पेट्रोलमैन को जड़ा थप्पड़ – Kasganj News Electricity Team Assaulted
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव दुलीचंदपुर में शुक्रवार सुबह 8:35 बजे बिजली चोरी की चेकिंग करने गई विद्युत निगम और प्रवर्तन दल की टीम के साथ मारपीट व अभद्रता की गई। अवर अभियंता अमित कुमार की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार 20 नवंबर को प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कुमार, लाइनमैन जागेश कुमार और पेट्रोलमैन सचिव कुमार व शिवम के साथ टीम गांव में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव निवासी राम बहादुर ने पेट्रोलमैन शिवम को थप्पड़ जड़ दिया।
