शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कठुआ

Kathua News:कॉलेज रोड पर बह रहा नाले का पानी, राहगीर हो रहे परेशान – Jammu And Kashmir News

November 12, 2026


कठुआ। कॉलेज रोड पर वन विभाग कार्यालय के पास सड़क बदहाल है। वर्षों से बंद नाले के ओवरफ्लो से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। नाले का पानी हर रोज सड़क पर फैल जाता है। इससे कई घंटाें तक सड़क तालाब में तब्दील रहती है।

स्थानीय कमल किशोर के अनुसार, करीब 15 साल पहले सड़क विस्तारीकरण के साथ नाले बने थे। नियमित सफाई न होने से नाले से पानी की निकासी बाधित रहती है। इसका खामियाजा सड़क से गुजरने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है। लगातार पानी जमा रहने से सड़क की हालत खराब हो रही है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को विशेष परेशानी होती है। कमल किशोर ने कहा कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद नाले के ओवरफ्लो का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि बिना जलभराव दूर किए नई सड़क भी जल्द उखड़ जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क मरम्मत से पहले नाले की सफाई और पानी की स्थायी निकासी जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से इस पुरानी समस्या का संज्ञान लेने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X