रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कठुआ

Kathua News:श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई मस्की बिरादरी की वार्षिक मेल – Jammu And Kashmir News

November 25, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ

Updated Thu, 26 Nov 2026 02:14 AM IST

Jammu and kashmir news

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलावर। गुप्त गंगा गुरु नाल स्थित मस्की बिरादरी की कुलदेवी बुआ दाती के दरबार में वार्षिक मेल का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बिरादरी के सैकड़ों सदस्यों ने भाग लेकर कुलदेवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मेल में स्थानीय क्षेत्र के अलावा अन्य राज्यों में रहने वाले बिरादरी के सदस्य भी बड़ी संख्या में पहुंचे और माता के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वार्षिक मेल को लेकर सुबह से ही कुलदेवी स्थान पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने कुलदेवी का गुणगान कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। धार्मिक कार्यक्रम के तहत हवन का आयोजन किया गया, जिसमें बिरादरी के सदस्यों ने आहुतियां डालकर परिवार और समाज की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। दोपहर एक बजे सबसे पहले कुलदेवी को भोग लगाया गया इसके बाद भंडारा खोल दिए गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X