शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:नगिया मई में तीन डेंगू संक्रमित मिले, 50 से अधिक लोग बुखार की चपेट में – Three Dengue Cases Found In Nagia Mai; Over 50 People Suffering From Fever
कौशांबी

Kaushambi News:नगिया मई में तीन डेंगू संक्रमित मिले, 50 से अधिक लोग बुखार की चपेट में – Three Dengue Cases Found In Nagia Mai; Over 50 People Suffering From Fever

November 7, 2026


Three dengue cases found in Nagia Mai; over 50 people suffering from fever

सिराथू के नगिया मई गांव में लगे स्वास्थ्य ​शिविर के दौरान मौजूद सीएमओ डॉ. संजय कुमार

नगिया मई गांव में करीब तीन सप्ताह से 50 से अधिक ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर 65 लोगों की जांच की। इसमें तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार तिवारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त के नमूने लेकर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की जांच की। तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया। अन्य मरीजों में भी बुखार के लक्षण मिलने पर जांच के बाद दवाएं वितरित की गईं।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मैसरी बेगम, नूर उल हक, शबाना, कौसर, मुनीर खान समेत 50 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। कई परिवारों के लोग सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।

उधर, ग्राम पंचायत सचिव जगदीश की मौजूदगी में सफाई कर्मचारियों ने नालियों की सफाई कर कीटनाशक और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से साफ-सफाई रखने और स्वच्छ पानी पीने की अपील की है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य टीम लगातार निगरानी कर रही है। जरूरत के अनुसार मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X