शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कौशांबी

Kaushambi News:बदलती जीवनशैली से बीपी और शुगर का खतरा ज्यादा – Changing Lifestyles Increase The Risk Of High Blood Pressure And Diabetes

November 4, 2026


बदलती जीवनशैली लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। शारीरिक श्रम में कमी, मानसिक तनाव और खानपान में अनियमितता के चलते ब्लड प्रेशर (बीपी) और मधुमेह(शुगर) के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों के मुताबिक पहले इन बीमारियों को बढ़ती उम्र से जोड़कर देखा जाता था लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

चिकित्सकों के अनुसार फास्ट फूड, जंक फूड, असंतुलित खानपान, व्यायाम की कमी और तनाव इसके प्रमुख कारण हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज के प्रभारी डॉ. कुश शर्मा ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 150 से 200 मरीज पहुंचते हैं। जांच के दौरान इनमें से 40 से 50 मरीजों में बीपी और शुगर की समस्या मिल रही है।

उन्होंने बताया कि मरीजों को दवाओं के साथ खानपान और दिनचर्या में सुधार की सलाह भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और उपचार से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।

——————————–

दिनचर्या में शामिल करें ये आदतें

– प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट पैदल चलें और व्यायाम करें।

– भोजन में हरी सब्जियां, फल, दाल और साबुत अनाज शामिल करें।

– नमक, मिठाई और मीठे पेय पदार्थों का सेवन कम करें।

– तली-भुनी चीजों और जंक फूड से परहेज करें।

– तनाव से बचें और पर्याप्त नींद लें।

– नियमित रूप से बीपी और शुगर की जांच कराएं।

– परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X