रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:मंझनपुर-कानपुर और लखनऊ रूट पर जनरथ बसों का संचालन बाधित – Operation Of Janrath Buses On The Manjhanpur-kanpur And Lucknow Routes Disrupted
कौशांबी

Kaushambi News:मंझनपुर-कानपुर और लखनऊ रूट पर जनरथ बसों का संचालन बाधित – Operation Of Janrath Buses On The Manjhanpur-kanpur And Lucknow Routes Disrupted

November 15, 2026


Operation of Janrath buses on the Manjhanpur-Kanpur and Lucknow routes disrupted

डिपो वर्कशॉप में खड़ी कानपुर रूट की जनरथ एसी बस। संवाद

मुख्यालय स्थित डिपो की कानपुर और लखनऊ रूट की जनरथ एसी बसों का संचालन प्रभावित है। कानपुर जाने वाली बस चालक के अभाव में चार दिनों से डिपो में खड़ी है, जबकि लखनऊ रूट की बस एक दुर्घटना में क्षतिग्रस्त होने के कारण वर्कशॉप में मरम्मत के लिए भेजी गई है। इससे दोनों रूटों के यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

मंझनपुर से कानपुर के लिए जनरथ बस सुबह आठ बजे रवाना होती थी, लेकिन 10 नवंबर से इसका संचालन प्रभावित है। कानपुर की थोक मंडियों में खरीदारी के लिए जाने वाले अधिकतर व्यापारी इसी बस का उपयोग करते हैं। ऐसे में इन्हें अब दूसरे साधनों से सफर करना पड़ रहा है। इस रूट पर महज दो सामान्य बसें संचालित हो रही हैं। इससे व्यापारियों को कानपुर पहुंचने में अधिक समय लग रहा है।

मंझनपुर बस डिपो इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि चालक की तबीयत खराब होने के कारण कानपुर रूट की बस नहीं चल पा रही है। जल्द ही इस संबंध में वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई लखनऊ रूट की बस

मंझनपुर डिपो की लखनऊ रूट की जनरथ एसी बस चार दिन पहले हुई एक दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे लखनऊ जाने वाले यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वर्कशॉप के जूनियर फोरमैन राकेश कुमार ने बताया कि बस को मरम्मत के लिए प्रयागराज के झूंसी स्थित क्षेत्रीय वर्कशॉप भेजा गया है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही इसका संचालन दोबारा शुरू हो सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X