रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कोटद्वार

Kotdwar News:बॉक्सिंग में पौड़ी के मुक्केबाजों का दबदबा – Boxers From Pauri Dominate In Boxing

November 15, 2026


यूथ बालक वर्ग में जिले ने मारी बाजी, पांच स्वर्ण सहित कुल आठ पदक जीते

संवाद न्यूज एजेंसी

कोटद्वार। हल्द्वानी (नैनीताल) के जिला खेल कार्यालय की ओर से 12 से 15 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय आमंत्रण बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पौड़ी जिले के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले ने ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल किया जबकि यूथ बालक वर्ग में पहला स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम इंचार्ज एवं बॉक्सिंग कोच श्याम सिंह डांगी ने बताया कि प्रतियोगिता के यूथ बालक वर्ग में पौड़ी के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। अभिषेक ने 47-50 किग्रा, अंशवीर ने 50-55 किग्रा, लक्की बगड़वाल ने 55-60 किग्रा, मयंक नेगी ने 65-70 किग्रा और रक्षित जोशी ने 75-80 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, अंश बेदवाल ने 60-65 किग्रा में रजत और प्रत्यूष डोभाल ने इसी भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। सीनियर बालिका वर्ग में मानसी नेगी ने 70-75 किग्रा और भूमिका बृजवासी ने 45-48 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा वंश खाती, युवराज आर्या, अभय धामी, कनन और हंशिका ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बॉक्सिंग कोच खुशबू ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X