Kotdwar News:महाविद्यालय में दिया स्व-गणना का प्रशिक्षण – Self-calculation Training Provided At The College
फोटो
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में बुधवार को नगर निगम की ओर से स्व-गणना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नगर निगम की चार सदस्यीय टीम ने प्रोजेक्टर के माध्यम से स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। टीम ने ऑनलाइन फॉर्म भरने की विधि, आवश्यक जानकारियों और प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को विस्तार से समझाया। कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्व-गणना प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरने की प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाना था। कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन नोडल अधिकारी डॉ. एसएस बलूड़ी ने किया। महाविद्यालय के इतिहास विभाग के डॉ. जुयाल ने भी स्व-गणना प्रक्रिया पर प्रस्तुति दी। प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी, प्रो. एससी नौटियाल, प्रो. ज्योति खरे, डॉ. विनोद भंडारी, डॉ. सुरेश कुमार और डॉ. जितेंद्र सिंह सहित समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
