Kushinagar News:एक पैथोलॉजी सील, दूसरी के संचालक को हिदायत – One Pathology Seal, Instructions To The Operator Of The Other

सुकरौली में सील हेल्थ केयर पैथोलॉजी।
November 23, 2026

सुकरौली में सील हेल्थ केयर पैथोलॉजी।
सुकरौली। स्वास्थ्य विभाग की जिलास्तरीय नोडल टीम ने रविवार को सुकरौली क्षेत्र में पैथोलॉजी सेंटरों की जांच की। इस दौरान नहर रोड स्थित हेल्थ केयर पैथोलॉजी सेंटर में जरूरी अभिलेख और विभागीय मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं मिलने पर उसे सील कर दिया गया। वहीं, इंडियन पैथोलॉजी का पंजीकरण सही मिला, लेकिन साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर संचालक को सुधार की हिदायत दी गई।
जिले से पहुंची टीम ने बिना पूर्व सूचना के विभिन्न जांच केंद्रों का निरीक्षण किया। हेल्थ केयर पैथोलॉजी सेंटर में अभिलेखों और आवश्यक व्यवस्थाओं की पड़ताल के दौरान स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। इस पर अधिकारियों ने सेंटर को सील करने की कार्रवाई की। टीम ने अन्य जांच केंद्रों का भी निरीक्षण किया और मिली कमियों की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि जांच जिलेस्तरीय टीम ने की है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र को कार्रवाई की विस्तृत जानकारी नहीं है।
November 28, 2026
हाटा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ट्रामा सेंटर और डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित कराने की मांग उठी है। इस संबंध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की हाटा इकाई के नगर अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने शनिवार को […]
November 28, 2026
– जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू – पहले दिन पीटी प्रतियोगिता में देवरिया की टीम बनी विजेता, योग में 261 अंक के साथ गोरखपुर ने मारी बाजी पडरौना। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, रविंद्रनगर में शुक्रवार को दो दिवसीय मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन विभिन्न […]
November 28, 2026
Disclaimer हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप […]
